बारुण में गैस टैंकर से कुचल कर व्यवसायी की मौत
औरंगाबाद (नगर). मंगलवार को बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर स्थित गैमन पुल पर गैस टैंकर से कुचल जाने के कारण व्यवसायी चंदन सोनी उर्फ गुड्डू की मौत हो गयी. मृतक बारुण बाजार का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, चंदन सोनी का डिहरी शहर में श्रृंगार की दुकान है, जिसे खोलने के लिए अपने […]
औरंगाबाद (नगर). मंगलवार को बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर स्थित गैमन पुल पर गैस टैंकर से कुचल जाने के कारण व्यवसायी चंदन सोनी उर्फ गुड्डू की मौत हो गयी. मृतक बारुण बाजार का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, चंदन सोनी का डिहरी शहर में श्रृंगार की दुकान है, जिसे खोलने के लिए अपने घर से बाइक से जा रहा था.
जैसे ही गैमन पुल के समीप पहुंचा कि गैस टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चंदन जख्मी होकर सड़क पर गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बारुण पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही बारुण थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जा लेते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. वहीं दुर्घटना का अंजाम देने वाला गैस टैंकर को जब्त कर लिया. हालांकि गैस टैंकर का चालक भागने में सफल रहा.