‘गणोश मंदिर में महंत की जगह खाली, देना होगा आचरण प्रमाणपत्र’

औरंगाबाद विधायक के बयान पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा औरंगाबाद कार्यालय : गणपति मंदिर के मुख्य पुजारी मृत्युंजय पाठक ने स्थानीय विधायक रामाधार सिंह के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें विधायक ने गणपति मंदिर को मंदिर न्यास समिति के हवाले करने की बात कही थी. पुजारी ने कहा कि औरंगाबाद का […]

औरंगाबाद विधायक के बयान पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा

औरंगाबाद कार्यालय : गणपति मंदिर के मुख्य पुजारी मृत्युंजय पाठक ने स्थानीय विधायक रामाधार सिंह के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें विधायक ने गणपति मंदिर को मंदिर न्यास समिति के हवाले करने की बात कही थी. पुजारी ने कहा कि औरंगाबाद का गणोश मंदिर बिहार का इकलौता गणपति मंदिर है. इसमें पुजारी व एक महंत की जरूरत है.

महंत बनने के सभी गुण स्थानीय विधायक में हैं. लेकिन, इसके लिए उन्हें आचरण प्रमाणपत्र देना होगा. पुजारी ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले धर्म स्थल को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है, उससे यह भी आभास हो रहा है कि कुछ लोग चुनाव के बाद का विकल्प पहले से ही तलाश रहे हैं.

चुनाव का परिणाम क्या होगा, उसका भी उन्हें आभास हो गया है. यही कारण है कि गणोश मंदिर को ट्रस्ट के हवाले कर नयी कमेटी में जगह बनाने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है. इसलिए धार्मिक स्थलों पर राजनीति बंद होनी चाहिए .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >