औरंगाबाद (नगर): जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सहित तीन थानाध्यक्षों को पद से हटाते हुए दूसरे थानों में जूनियर पद पदस्थापित किया है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्णवाल को इंस्पेक्टर पद से हटाते हुए पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. उनके जगह पर अरुण रजक को सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. यही नहीं नरारी कला थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत नरोतम चंद्र को हटाते हुए पुअनि के पद पर ओबरा में भेजा गया है. उनके स्थान पर ओबरा थाने में कार्यरत दारोगा सुनील कुमार को नरारी कला का थानाध्यक्ष बनाया है.
हटाये गये तीन थानेदार व सर्किल इंस्पेक्टर
औरंगाबाद (नगर): जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने व पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कार्य में बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सहित तीन थानाध्यक्षों को पद से हटाते हुए दूसरे थानों में जूनियर पद पदस्थापित किया है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस […]

इसी तरह अंबा थानाध्यक्ष अरुण कुमार को जिला असूचना इकाई में पदस्थापित किया गया है. नगर थाने में कार्यरत दारोगा राजेश कुमार प्रथम को अंबा थानाध्यक्ष बनाया गया है. यही नहीं रिसीयप थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत राजेश कुमार द्वितीय को थानाध्यक्ष पद से हटाते हुए नगर थाने में पुअनि के पद पर तैनात किया है. साथ ही नगर थाने में पदस्थापित दारोगा परवीर कुमार को रिसीयप थानाध्यक्ष बनाया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित किये गये सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापित स्थानों पर योगदान देने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि आठ मई को अंबा थाना क्षेत्र में सतबहिनी पेट्रोल पंप से हजारों रुपये की लूट हुई थी. इस कांड का उद्भेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने अंबा थानाध्यक्ष को 48 घंटे का समय दिया था. लेकिन, 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कांड का अनुसंधान नहीं हो सका. इसी को लेकर अंबा थानाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया, जबकि मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर, रिसीयप व नरारीकला थानाध्यक्ष को सही तरीके से कार्य का संधारण नहीं कर पा रहे थे, जिसे देखते हुए इनलोगों को पद से हटाया गया.