श्री सीमेंट प्लांट औरंगाबाद के विकास का एक प्रतीक है और इससे यहां के लोगों को रोजगार मिले हैं. दूसरा यह कि यहां जो भी कार्य होते हैं वह नियमानुकूल है. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले कक समाचार पत्र में यह खबर आयी है कि गया जिले को छोड़ कर किसी भी जिले में जल स्तर नहीं घटा है और अगर पानी की कुछ समस्या है तो वह गरमी की मौसम को लेकर है. बारिश होते ही यह समस्या दूर हो जायेगी. ऐसे में श्री सीमेंट के बारे में जो भ्रम फैलाया जा रहे है उससे यहां के लोग दिग्भ्रमित नहीं हों.
सीमेंट बनाने में पानी की उपयोगिता नहीं : जीएम
औरंगाबाद कार्यालय: गरमी के दिनों में घटते जल स्तर को लेकर लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि श्री सीमेंट द्वारा जमीन से पानी का दोहन किया जा रहा है. इस तरह की अफवाह से लोग दिग्भ्रमित नहीं हो. सच्चई तो यह है कि सीमेंट बनाने में पानी की उपयोगिता नहीं होती. यह […]

औरंगाबाद कार्यालय: गरमी के दिनों में घटते जल स्तर को लेकर लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि श्री सीमेंट द्वारा जमीन से पानी का दोहन किया जा रहा है. इस तरह की अफवाह से लोग दिग्भ्रमित नहीं हो.
सच्चई तो यह है कि सीमेंट बनाने में पानी की उपयोगिता नहीं होती. यह कहना है श्री सीमेंट के जीएम ज्ञानेंद्र मोहन खरे का. इनका यह भी कहना है कि सीमेंट की तैयारी में केमिकल का उपयोग होता है. ऐसे में भूमि से अधिक मात्र में जल दोहन का आरोप लगाया जाना बिल्कुल ही निराधार व असत्य है.