बरौली (गोपालगंज) : नौतन बाजार में स्थित ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक राकेश सिंह का शव उसके कमरे से रस्सी में टंगा हुआ बरामद किया गया है. पिता और परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर बरौली-मांझी पथ को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. स्थिति विस्फोटक होता देख बरौली के थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार तथा सिधवलिया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को संभाला. पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. उधर, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
