अंबे महोत्सव : कुश्ती डांस व प्रवचन भी

सतबहिनी अंबे महोत्सव 21 से, भव्य व आकर्षक बनाने में जुटी समिति दूरदर्शन व रेडियो के कलाकार भी लेंगे भाग कुटुंबा (औरंगाबाद) : अंबा में होने वाली सतबहिनी अंबे महोत्सव 21 अप्रैल से शुरू होगा. इस बार महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए महोत्सव समिति जुट गयी है. इसके लिए आयोजन समिति के […]

सतबहिनी अंबे महोत्सव 21 से, भव्य व आकर्षक बनाने में जुटी समिति
दूरदर्शन व रेडियो के कलाकार भी लेंगे भाग
कुटुंबा (औरंगाबाद) : अंबा में होने वाली सतबहिनी अंबे महोत्सव 21 अप्रैल से शुरू होगा. इस बार महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए महोत्सव समिति जुट गयी है. इसके लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष राम प्रसिद्ध सिंह केशरी की अध्यक्षता में एक बैठक गुरुवार को हुई.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सतबहिनी न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 21 अप्रैल को मां के पूजन के साथ स्कूल बच्चों द्वारा झांकी निकाली जायेगी. इसके साथ ही आगत अतिथियों द्वारा मंच का उद्घाटन होगा. 22 अप्रैल को दिन में भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्कूली बच्चे के साथ-साथ बाहरी कलाकार भी भाग लेंगे. दोनों ही दिन रात में प्रवचन होगा. इसके लिए समिति कई विद्वानों से संपर्क में जुटी है.
23 अप्रैल को महिला व पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागी के साथ रांची के कलाकार भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में सतबहिनी मां पर आधारित स्वलिखित गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा. 24 एवं 25 अप्रैल को स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
लोकगीत, भक्ति गीत राष्ट्रीय गीत, डांस, कव्वाली, गजल, हास्य व्यंग, एकांकी आदि के लिए प्रतिभागियों की सूची बनायी जा रही है. उसी दिन रात में पटना, आरा, डालटेनगंज, रांची व रेडियो और दूरदर्शन के कलाकार भी शिरकत करेंगे. इसके लिये समिति के सदस्यों द्वारा संपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है. कवि गोष्ठी के साथ महोत्सव का समापन किया जायेगा. इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष शिवदेव पांडेय, अजय पांडेय, सुधांशु कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, शिव शंकर पांडेय व अरुण कुमार आदि थे.
2004 में शुरू किया गया था महोत्सव
अंबा में सतबहिनी मां के आंचल तले वर्ष 2004 में अंबे महोत्सव शुरू किया गया था. उस समय यह महोत्सव तीन दिनों का होता था. इसमें सभी स्कूली बच्चे समेत स्थानीय व बाहर के कलाकार जलवा बिखेरते थे. इस वर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. महोत्सव के रूपरेखा में भी बदलाव किया गया है और कमेटी इसे भव्य और आकर्षक बनाने में जुट गयी है. पहली बार महोत्सव में कुश्ती प्रतियोगिता शामिल किया गया है. इसके लिए समिति ने प्रतिभागियों को रात में आमंत्रित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >