चार नालों का होगा पक्का निर्माण

बरसात में जलजमाव की समस्या से शहर को राहत की उम्मीद औरंगाबाद कार्यालय : शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली सूचना है. बात यह है कि इस बार बरसात में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने वाली है. नगर पर्षद द्वारा इस समस्या का स्थायी हल निकाला गया है. शहर के चार प्रमुख […]

बरसात में जलजमाव की समस्या से शहर को राहत की उम्मीद
औरंगाबाद कार्यालय : शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली सूचना है. बात यह है कि इस बार बरसात में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने वाली है. नगर पर्षद द्वारा इस समस्या का स्थायी हल निकाला गया है. शहर के चार प्रमुख नालों का अब पक्कीकरण करने की योजना बनायी गयी है.
इस पर दो करोड़ 71 लाख रुपये खर्च होंगे. मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, चारों नालों के पक्कीकरण के लिए इस्टीमेट बना कर नगर विकास विभाग को भेजी गयी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है और अप्रैल में ही निर्माण प्रारंभ कर दिया जायेगा.
इनके द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि नालों का निर्माण बरसात से पहले ही पूरा कर लिया जायेगा. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी पुरुषोत्तम पासवान ने भी शहर के चार नालों के निर्माण करने की योजनाओं के बारे में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार शहर के जलजमाव पर बोर्ड की बैठक हुई थी. उसमें प्रस्ताव लाया गया था. बैठक में सभी ने यह राय दी थी कि शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में दो नाले पहले के हैं और दो नये नालों का निर्माण कराया जाये. चार नालों का पक्का निर्माण हो जाने से यह शहर जलजमाव की समस्या से मुक्त हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >