आर्थिक अपराध की टीम ने पकड़ा एक ट्रक चावल

टेंगरा में छापेमारी कर मिल के प्रोपराइटर को भी किया पुलिस के हवाले औरंगाबाद कार्यालय : आर्थिक अपराध की टीम ने गुरुवार को बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में एक राइस मिल में छापेमारी की, जहां से एक ट्रक पर लोडिंग किया जा रहा चार सौ बोरी चावल को जब्त किया है. साथ ही, […]

टेंगरा में छापेमारी कर मिल के प्रोपराइटर को भी किया पुलिस के हवाले
औरंगाबाद कार्यालय : आर्थिक अपराध की टीम ने गुरुवार को बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव में एक राइस मिल में छापेमारी की, जहां से एक ट्रक पर लोडिंग किया जा रहा चार सौ बोरी चावल को जब्त किया है. साथ ही, प्रमोद मॉडर्न राइस मिल के प्रोपराइटर को भी पुलिस के हवाले किया है.
टीम ने यूपी67टी-2130 नंबर का ट्रक भी जब्त कर लिया है, जिस पर चावल लोड किया जा रहा था. राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक धर्मेद्र कुमार ने बताया कि यहां के राइस मिलों द्वारा एसएफसी से धान लेकर चावल को गबन किये जाने के मामले में आर्थिक अपराध के छह सदस्यीय टीम आयी है.
टीम द्वारा टेंगरा में प्रमोद सिंह यादव के राइस मिल पर छापेमारी की गयी. इस राइस मिल से जो चावल ट्रक पर लोड हो रहा था उसे बोरा पर वैष्णवी राइस मिल छपा था और इसी नाम का टैग भी लगा हुआ था. छापेमारी के बाद इसकी वीडियोग्राफी करायी गयी. बारुण सीओ व पुलिस को बुलाकर ट्रक को हवाले कर दिया गया. इस मामले में सीओ राजीव राजन पाठक ने बताया कि ट्रक को जब्त किया गया है.
वैष्णवी राइस मिल मदनपुर में है और इस पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. बारुण थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राइस मिल के मालिक से पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला यह है कि औरंगाबाद में कई ऐसे राइस मिल हैं, जिसका एसएफसी से टैग हैं. लेकिन, मिल में धान कुटाई नहीं करते हैं और बाहर से किसी अन्य राइस मिल से चावल लाकर एफसीआइ को देता है. इसी की जांच में आर्थिक अपराध की टीम आयी है, जिसके द्वारा प्रमोद मॉडर्न राइस मिल पर छापेमारी की गयी. इसमें यह भी मामला सामने आया है कि इस छापेमारी में कुछ सफेदपोश लोगों का कारोबार जुड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >