हाजीपुर में दो पक्ष भिड़े, सात जख्मी

रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोला मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना सात लोग जख्मी हो गये. इसमें सभी घायलों गोपाल सिंह यादव, राम प्रवेश यादव, शंभु कुमार, महेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र यादव व हरेंद्र कुमार को परिजनों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से […]

रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोला मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना सात लोग जख्मी हो गये. इसमें सभी घायलों गोपाल सिंह यादव, राम प्रवेश यादव, शंभु कुमार, महेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र यादव व हरेंद्र कुमार को परिजनों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया.

यहां के चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज करने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है. रफीगंज थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना गुरुवार की सुबह में घटी है. अभी किसी पक्ष द्वारा लिखित सूचना नहीं दी गयी है. लेकिन, पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >