पद 48, शिक्षक हैं 18

ब्रिटिश काल के गेट स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बदहाल औरंगाबाद (कोर्ट) : प्राचीन मगध साम्राज्य का अंग रहे औरंगाबाद शैक्षणिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध रहा है और कई धरोहरों आज भी संजोए हुए है. इन्हीं धरोहरों में से एक है अनुग्रह इंटर कॉलेज(गेट स्कूल). ब्रिटिश काल में बने इस गेट स्कूल की […]

ब्रिटिश काल के गेट स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
औरंगाबाद (कोर्ट) : प्राचीन मगध साम्राज्य का अंग रहे औरंगाबाद शैक्षणिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध रहा है और कई धरोहरों आज भी संजोए हुए है. इन्हीं धरोहरों में से एक है अनुग्रह इंटर कॉलेज(गेट स्कूल). ब्रिटिश काल में बने इस गेट स्कूल की एक विशिष्ट पहचान शिक्षा जगत में है. वर्ष 1915 में इस स्कूल की स्थापना हुई थी.
फिर बदलते समय के साथ औरंगाबाद 1973 में जिला के रूप में अस्तित्व में आया. इसके बाद विकास का दौर शुरू हुआ. मगर यह किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है कि जिले में शिक्षा जगत में एक धरोहर के रूप में जाने जाने वाला गेट स्कूल का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. फिलहाल इस स्कूल की हालत यह है कि यहां की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गयी है.
छात्रों को पढ़ाई में हो रही परेशानी : अनुग्रह इंटर कॉलेज (गेट स्कूल) में इंटर तक की पढ़ाई होती है. फिलहाल नौंवी कक्षा में 785, दसवीं में 685 छात्रों का नामांकन है. इंटर के प्रथम वर्ष में विज्ञान व कला में 396 छात्र व द्वितीय वर्ष में विज्ञान व कला में 508 छात्र हैं. इसमें से नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए 32 शिक्षकों के पद सृजित हैं.
पर, 32 शिक्षकों की जगह मात्र सात शिक्षक ही पदस्थापित हैं. इंटर के लिए 16 शिक्षकों के सृजित पद पर 11 शिक्षक ही पदस्थापित हैं. इस स्थिति में हाइस्कूल के छात्रों की पढ़ाई शिक्षकों की कमी होने के कारण बाधित हो रही है. इसके अलावे हाइस्कूल व इंटर दोनों में गणित, भौतिकी व रसायन विषय के शिक्षक नहीं है. इस स्थिति में छात्रों को और भी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >