भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक

औरंगाबाद (कोर्ट) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह विचार मंच द्वारा विधि संघ के केंद्रीय कक्ष में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव सिंह के शहादत दिवस पर समारोह आयोजित की गयी. समारोह की अध्यक्षता मुखलाल सिंह, परवेज अख्तर ने की. समारोह की शुरुआत में सभी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद एक […]

औरंगाबाद (कोर्ट) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह विचार मंच द्वारा विधि संघ के केंद्रीय कक्ष में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव सिंह के शहादत दिवस पर समारोह आयोजित की गयी. समारोह की अध्यक्षता मुखलाल सिंह, परवेज अख्तर ने की. समारोह की शुरुआत में सभी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई.
इसके बाद एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है. शहीद भगत सिंह के साथ-साथ राजगुरू व सुखदेव सिंह की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया. इस मौके पर रामाधीन सिंह, त्रिभुवन प्रसाद, रघुनीराम शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >