कंबल से मिली चैन की गर्माहट

कुटुंबा (औरंगाबाद)स्व महाराज पांडेय सेवा समिति के तत्वावधान में प्रखंड के चिल्हकी व सोनवरसा गांव में गरीबों के बीच कंबल को वितरण किया गया. कंबल पाकर गरीब वृद्ध काफी खुश हुए. सोनबरसा के वृद्ध सोनू पासवान, मोहा पासवान, हजारी पासवान, सुंदर पासवान, चिल्हकी गांव के कईल पासवान, बनारसी पासवान, लक्ष्मण साव ने कहा कि ठंड […]

कुटुंबा (औरंगाबाद)स्व महाराज पांडेय सेवा समिति के तत्वावधान में प्रखंड के चिल्हकी व सोनवरसा गांव में गरीबों के बीच कंबल को वितरण किया गया. कंबल पाकर गरीब वृद्ध काफी खुश हुए. सोनबरसा के वृद्ध सोनू पासवान, मोहा पासवान, हजारी पासवान, सुंदर पासवान, चिल्हकी गांव के कईल पासवान, बनारसी पासवान, लक्ष्मण साव ने कहा कि ठंड से बदन कांप रहा था. कंबल मिलने से चैन मिली है. वितरण करते हुए स्व महाराज पांडेय का पौत्र निलेश कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है. इस मौके पर दिलीप पांडेय, परशुराम पांडेय व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >