सड़क दुर्घटना में महिला घायल(तीन खबर)

अंबा(औरंगाबाद)अंबा-देव रोड में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तेलहारा निवासी दौलती देवी घायल हो गयी,जिसका इलाज रेफरल अस्पताल कुटुंबा में किया गया. जानकारी के अनुसार देव रोड में मैजिक वाहन से महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे बाहर भेज दिया.अलाव की हुई व्यवस्थादाउदनगर(अनुमंडल)भीषण ठंड को देखते हुए […]

अंबा(औरंगाबाद)अंबा-देव रोड में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तेलहारा निवासी दौलती देवी घायल हो गयी,जिसका इलाज रेफरल अस्पताल कुटुंबा में किया गया. जानकारी के अनुसार देव रोड में मैजिक वाहन से महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे बाहर भेज दिया.अलाव की हुई व्यवस्थादाउदनगर(अनुमंडल)भीषण ठंड को देखते हुए अंचल कार्यालय द्वारा छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. अंचल अधिकारी प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि भखरूआ मोड़, मौलाबाग मोड़, लखन मोड़, बाजार चौक, पीएचसी के पास शाम में अलाव जलाना शुरू कर दिया गया है. गुरुवार से पुराना शहर स्थित गुलाम सेठ चौक पर भी शाम में अलाव की व्यवस्था कर दी गयी है. अंचल सूत्रों ने बताया कि अलाव जाने के लिए इस अंचल को मात्र पांच हजार रुपये आवंटित हुए है.हरीनगर को पूर्ण स्वच्छ करने का निर्णयदाउदनगर(अनुमंडल)साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत तरार पंचायत के पंचायत लोक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई. जानकारी देते हुए वरीय प्रेरक भास्कर कुमार ने बताया कि तरार के हरीनगर मुहल्ले को एक साल में पूर्ण स्वच्छ करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही आपदा प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कानूनी साक्षरता के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राम निवास सिंह, लक्ष्मीनिया देवी, पवन किशोर व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >