मध्य विद्यालय दुल्ला बिगहा में मध्याह्न भोजन बंद

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के दुल्ला बिगहा मध्य विद्यालय में 40 दिनों से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति की संख्या में कमी आ गयी है. इस विद्यालय में केवल तीन भवन हैं, जबकि बच्चों की संख्या 200 है. इन बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल तीन शिक्षक हैं. बच्चों को बैठ कर […]

गोह (औरंगाबाद). प्रखंड के दुल्ला बिगहा मध्य विद्यालय में 40 दिनों से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण बच्चों की उपस्थिति की संख्या में कमी आ गयी है. इस विद्यालय में केवल तीन भवन हैं, जबकि बच्चों की संख्या 200 है. इन बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल तीन शिक्षक हैं. बच्चों को बैठ कर पढ़ने के लिए केवल 35 बेंच हैं. बच्चों को फर्श पर बैठ कर पढ़ना पड़ रहा है. शिक्षक की कमी के कारण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. इससे लोगों में आक्रोश है. विद्यालय प्रधानाध्यापक का कहना है कि भवन, बेंच व शिक्षक के लिए विभाग को सूचना दे दी गयी है. वहीं चावल का उठाव नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >