प्रधानाध्यापक के कक्ष का निर्माण अधर में ( कैंपस पेज के लिये) /

नहीं मिले दूसरे किस्त के रुपये (फोटो नंबर-1)परिचय- राशि के अभाव में अधूरा पड़ा कार्यालय ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के राजकीय तिलक मध्य विद्यालय खुदवां में वर्ष 2013 में सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक कक्ष का निर्माण तीन लाख 50 हजार की लागत से कराया जाना था. लेकिन, दूसरी किस्त उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका […]

नहीं मिले दूसरे किस्त के रुपये (फोटो नंबर-1)परिचय- राशि के अभाव में अधूरा पड़ा कार्यालय ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के राजकीय तिलक मध्य विद्यालय खुदवां में वर्ष 2013 में सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक कक्ष का निर्माण तीन लाख 50 हजार की लागत से कराया जाना था. लेकिन, दूसरी किस्त उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका निर्माण अधर में लटका नजर आ रहा है. पूर्व प्रधानाध्यापक गिरीजेश कुमार द्वारा कक्ष का निर्माण कराया जा रहा था. उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्य कराने के लिये लगभग ढाई लाख रुपये उपलब्ध कराये गये थे. लेकिन, दूसरी किस्त उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य बंद है. रुपये नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक कक्ष में प्लास्टर व किवाड़ खिड़की आदि का काम नहीं हुआ है. इससे प्रधानाध्यापक को काम करने में परेशानी हो रही है. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि रुपये उपलब्ध नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >