मनरेगा की दर्जनों योजनाएं राशि के अभाव में ठप

हसपुरा (औरगाबाद)प्रखंड में सरकार द्वारा चलायी जा रही मनरेगा योजना की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि मजदूरों को काम करने के बाद उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही है. प्रतिदिन मनरेगा कार्यालय का दर्जनों मजदूर अपनी मजदूरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं. स्वच्छ निर्मल भारत अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा बनाये गये शौचालय […]

हसपुरा (औरगाबाद)प्रखंड में सरकार द्वारा चलायी जा रही मनरेगा योजना की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि मजदूरों को काम करने के बाद उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही है. प्रतिदिन मनरेगा कार्यालय का दर्जनों मजदूर अपनी मजदूरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं. स्वच्छ निर्मल भारत अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा बनाये गये शौचालय की राशि के लिए भटक रहे है. मनरेगा योजना में काम करनेवाले मजदूरों से मुखिया का भी आये दिन खरी-खोटी सुनना पड़ रहा है. मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र, मुखिया मोइनुद्दीन अंसारी, मृत्युंजय कुमार, सोनम देवी ने कहा कि मनरेगा द्वारा काम कराये जा रहे दर्जनों योजनाएं राशि के अभाव में अधूरा पड़ा हुआ है. जॉब कार्डधारी मजदूर बताते हैं कि अभी धान की फसल की कटनी शुरू होने से थोड़ी राहत मिली है,अन्यथा दो वक्त की रोटी भी मिलना मुश्किल हो रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >