वनतारा में बालिका इंटर विद्यालय स्थापित करने की मांग

दाउदनगर (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के वनतारा गांव मंे बालिका इंटर विद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता है. अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद अहमद ने वनतारा गांव में इंटर बालिका विद्यालय स्थापित कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि यहां की छात्राएं आठवीं कक्षा तक तो लेती है. पर, उन्हें माध्यमिक व इंटर शिक्षा प्राप्त करने में काफी […]

दाउदनगर (औरंगाबाद) गोह प्रखंड के वनतारा गांव मंे बालिका इंटर विद्यालय स्थापित करने की आवश्यकता है. अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद अहमद ने वनतारा गांव में इंटर बालिका विद्यालय स्थापित कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि यहां की छात्राएं आठवीं कक्षा तक तो लेती है. पर, उन्हें माध्यमिक व इंटर शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है. गांव में अगर बालिका इंटर विद्यालय की स्थापना कर दी जाये तो आसपास गांवों की छात्राओं को भी पढ़ाई करने में काफी सुविधा हो जायेगी. ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. कई छात्राएं तो बालिका इंटर विद्यालय के अभाव बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >