शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों का धरना 22 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 6:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट) अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज परिसर में मंगलवार को वित रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक बैठक हुई. जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह ने की. इसमें शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राम विनेश्वर सिंह ने भी भाग लिया. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते […]
औरंगाबाद (कोर्ट) अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज परिसर में मंगलवार को वित रहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक बैठक हुई. जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह ने की. इसमें शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राम विनेश्वर सिंह ने भी भाग लिया.
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया गया. वहीं 22 दिसंबर को पटना में आहूत धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया. शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बताया कि यह धरना विभिन्न मांगों को लेकर दिया जा रहा है.
इसमें अनुदान की जगह वेतनमान, सेवा संम्पष्टि विश्वविद्यालय से किये जाने की व्यवस्था एव अविलंब पद सृजन करने आदि मांगें शामिल हैं. इन्हीं मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. इस मौके पर संघ के विश्वविद्यालय सचिव राकेश कानन, प्रो राजकमल, प्रो दिनेश, प्राचार्य डॉ अयोध्या कुमार सिंह, प्रो अवधेश, धीरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










