पूर्णाडीह गांव में नहीं लगा ट्रांसफॉर्मर

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के कंचनपुर पंचायत स्थित पूर्णाडीह गांव में विधायक कोटे से 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था तो करा दी गयी है. लेकिन, चार माह से इसे लगाया नहीं गया है. इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है. गांव के बहादुर यादव, लाल मोहन […]

ओबरा (औरंगाबाद). प्रखंड के कंचनपुर पंचायत स्थित पूर्णाडीह गांव में विधायक कोटे से 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था तो करा दी गयी है. लेकिन, चार माह से इसे लगाया नहीं गया है. इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों में आक्रोश है. गांव के बहादुर यादव, लाल मोहन यादव व वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में वर्षों से पोल व तार तो लगा दिये गये है, लेकिन विधायक कोटे से उपलब्ध कराया गया ट्रांसफॉर्मर आज तक नहीं लगाया गया है. इसके कारण छात्रों के साथ किसानों को परेशानी हो रही है. इधर, विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया चल रहा है. अब जल्द ही पूर्णाडीह गांव में ट्रांसफॉर्मर लगा दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >