नहर पर बने पुल को चौड़ा करने की मांग

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के हसपुरा-दाउदनगर पथ में सलेमपुर व सिहाड़ी गांव के पास नहर पर बना पुल इन दिनों जानलेवा बना हुआ है. इससे वाहन का पार करना खतरे से भरा है. यह पुल अंगरेजों के जमाने का बना हुआ है. बड़े वाहन कई बार इस पुल को पार करने में दुर्घटना का शिकार हो […]

हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड के हसपुरा-दाउदनगर पथ में सलेमपुर व सिहाड़ी गांव के पास नहर पर बना पुल इन दिनों जानलेवा बना हुआ है. इससे वाहन का पार करना खतरे से भरा है. यह पुल अंगरेजों के जमाने का बना हुआ है. बड़े वाहन कई बार इस पुल को पार करने में दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. पुल छोटा होने से टेंपो व मोटरसाइकिल की टक्कर बराबर होती है. बावजूद इसके किसी जनप्रतिनिधि व अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है. कई बार तेज रफ्तार से आ रहा टेंपो नहर में भी गिर गया है. परंतु, अब तक पुल का जीर्णोद्धार भी नहीं हो सका. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं. ग्रामीण सहित कांग्रेस नेता गणेश प्रसाद कुशवाहा, भाजपा नेता मदन सिंह यादव, राजद नेता शाहनवाज खां ने सलेमपुर व सिहाड़ी के पास नहर पुल का चौड़ीकरण कराने की मांग संबंधित विभाग से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >