औरंगाबाद (ग्रामीण) प्रखंड के सभी 127 बूथों के बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर रह कर मतदाताओं से प्रपत्र लेना है. इस आशय का एक पत्र जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने जारी किया है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद को देते हुए सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गयी है. इसके साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गयी है. कुछ बूथों के बीएलओ शिक्षण काम के बाद बूथ छोड़ कर चले जाते थे. ऐसी सूचना मिलने के बाद जिला पदाधिकारी ने यह आदेश निर्गत किया है. उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि एक दिसंबर 2014 तक सभी बीएलओ अपने बूथों पर उपस्थित रह कर मतदाताओं की समस्याओं का निबटारा करें. लापरवाही किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी.
लापरवाही बरतने पर बीएलओ पर होगी कार्रवाई
औरंगाबाद (ग्रामीण) प्रखंड के सभी 127 बूथों के बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर रह कर मतदाताओं से प्रपत्र लेना है. इस आशय का एक पत्र जिला पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने जारी किया है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद को देते हुए सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गयी है. इसके […]
