मनमानी. प्रशासन का न तो ध्यान है, न ही नियंत्रण, यात्री दिक्कत में
रात की यात्रा में सुरक्षा मानकों का नहीं होता है पालन
रिजर्व वाहन या यात्रियों का नहीं रहता है कोई लेखा-जोखा
ऑटो के परिचालन का बस स्टैंड पर भी नहीं है कोई रजिस्टर
औरंगाबाद सदर : औरंगाबाद शहर में रात होते ही भाड़े पर चलने वाले वाहनों के किराये बदल जाते हैं. यात्रा के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी ख्याल नहीं रखा जाता. खास बात यह भी है कि यात्री जिस वाहन से सफर करते हैं, या फिर जिस वाहन को यात्री रिजर्व करते हैं. उन वाहनों के परिचालन का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है. अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड है. लेकिन यहां भी वाहनों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है. देर शाम के बाद अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से दाउदनगर ,हसपुरा,गोह, रफीगंज, शिवगंज, मदनपुर, औरंगाबाद शहर,अंबा, बारुन के लिए वाहनों का परिचालन होता है. इन वाहनों के मालिक दिन में जो किराया लेते हैं
वही किराया रात में नहीं लेते हैं. रात में किराया भाड़ा दोगुना हो जाता है. खास बात यह है कि इस ओर प्रशासन का न तो कोई ध्यान ही है और न ही कोई नियंत्रण. ऑटो चालक रेलवे यात्रियों से मुंह मांगा रुपये वसूलते हैं और रात में रिस्क लेने की बात कह कर वह दोगुना पैसे यात्रियों से वसूलते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन परिसर से खुलने वाले वाहनों का कोई रिकॉर्ड नहीं होता है. स्टेशन परिसर के पार्किंग के लिए किसी निजी एजेंसी को टेंडर दिया गया है जो पार्किंग का किराया वसूलता है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि भाड़े के वाहनों का रिकॉर्ड रखा जाये. इस व्यवस्था के लिए रेलवे के डीआरएम से बात की जायेगी.
संजय पासवान, स्टेशन प्रबंधक ,अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन.
कई बार घट चुकी हैं अापराधिक की घटनाएं
देर रात चलने वाले वाहन व ऑटो में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखने के कारण कई बार अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से औरंगाबाद शहर आने के क्रम में अपराध की घटनाएं घटित चुकी है. इसके अलावा अन्य रास्तों पर भी पूर्व में आपराधिक वारदात हो चुके हैं. ऑटो परिचालन का कोई रिकॉर्ड नहीं होने के कारण अापराधिक घटनाएं दिन में भी घटित हुई हैं. ऐसे मामलों में सबसे चर्चित मामला छात्रा के साथ छेड़छाड़ का है. यानी यह स्पष्ट है कि अगर आप अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन से ऑटो से औरंगाबाद के लिए सफर कर रहे हैं तो वहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है.
दिन का भाड़ा
अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से औरंगाबाद रमेश चौक रिजर्व का भाड़ा- 150 रुपये.
प्रति सवारी-20 रुपये.
अनुग्रह नारायण रोड से दाउदनगर भखरूआ मोड़ का भाड़ा-250.
प्रति सवारी -40 रुपये.
अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से अंबा सतबहिनी मंदिर तक का भाड़ा- 400 रुपये.
प्रति सवारी-60 रुपये.
रात का भाड़ा
अनुग्रह नारायण स्टेशन रोड से औरंगाबाद रमेश चौक रिजर्व का भाड़ा- 250-300 रुपये.
प्रति सवारी-25-30 रुपये.
अनुग्रह नारायण स्टेशन से दाउदनगर-भखरूआ मोड़ का भाड़ा-350-400 रुपये.
प्रति सवारी -50-60 रुपये.
अनुग्रह नारायण से अंबा सतबहिनी मंदिर तक का भाड़ा- 500-700. प्रति सवारी-80-100 रुपये.
