कड़ाके की ठंड और कोहरे से लोगों की बढ़ी समस्या

रफीगंज : कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शाम ढलते ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं, जो सुबह 10 बजे के बाद ही खुलते हैं. वहीं, कड़ाके की ठंड में सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी. ठंड शुरू होने के बाद दो-चार दिन अलाव तो […]

रफीगंज : कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शाम ढलते ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं, जो सुबह 10 बजे के बाद ही खुलते हैं. वहीं, कड़ाके की ठंड में सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी. ठंड शुरू होने के बाद दो-चार दिन अलाव तो जलाया गया, लेकिन इसके बाद जलाना बंद कर दिया गया.

इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शा, ठेला चालक, दैनिक मजदूरी कर करनेवालों को हो रही है. मकर संक्रांति के बाद लोगों ने उम्मीद की थी कि ठंड कुछ कम होगा, लेकिन शीत लहर व कोहरे के कारण मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सहाब यहया ने बताया कि जगह-जगह शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है. वहीं, अंचलाधिकारी राघवेंद्र दयाल ने बताया कि जहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं हुआ है, वहां के लोग जानकारी दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >