औरंगाबाद/रफीगंज : रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रायोगिक परीक्षा में एडमिट कार्ड में गड़बड़ी को लेकर छात्र -छात्राओं द्वारा किये गये हंगामा के मामले में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह ने कहा कि इस मामले की इंटर काउंसिल एवं शिक्षा से संबंधित उच्च पदाधिकारियों द्वारा इस निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अभाविप
औरंगाबाद/रफीगंज : रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रायोगिक परीक्षा में एडमिट कार्ड में गड़बड़ी को लेकर छात्र -छात्राओं द्वारा किये गये हंगामा के मामले में अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह ने कहा कि इस मामले की इंटर काउंसिल एवं शिक्षा से संबंधित उच्च पदाधिकारियों द्वारा इस निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इस […]

इस तरह के मामले में बच्चों का भविष्य पर खराब असर पड़ेगा. एक तरफ बिहार के शिक्षा विभाग में संसाधनों की घोर कमी है. वहीं, ऐसे मामले उजागर हो रहे हैं कि विद्यार्थी दिग्भ्रमित हो रहे हैं. कॉलेज एवं इंटर बोर्ड के बीच विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य तो बर्बाद होगा ही साथ ही देश के भविष्य पर भी बुरा असर पड़ेगा. यह मामला कैसे सामने आया, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी झेलना पड़ रहा है .इस पर निष्पक्ष रूप से इंटर बोर्ड एवं शिक्षा विभाग के उच्च पदाधिकारियों को निष्पक्ष रूप से जांच कर तथ्य को सार्वजनिक करना चाहिए. वहीं, संजय सिंह यादव कॉलेज से 14 छात्र- छात्राओं का कॉमर्स विषय से किये गये रजिस्ट्रेशन एवं भरे गये फार्म का अभी तक कुछ जानकारी विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है,
जिसके कारण उनका एक वर्ष बर्बाद होने के कगार पर है.
इस मामले में समय रहते अगर जांच नहीं की गयी और इस को सुधारा नहीं गया तो अभाविप व्यापक पैमाने पर बिहार में आंदोलन करेगी. ऐसी स्थिति में सारी जिम्मेदारी कॉलेज एवं इंटर काउंसिल बोर्ड की मानी जायेगी .विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा .इसके लिए चाहे जो भी हो अभाविप आंदोलन के लिए तैयार है. इस मौके पर नगर मीडिया प्रभारी पप्पू यादव, कार्यसमिति सदस्य अजय कुमार, राजू गोस्वामी, दीपू कुमार, निखिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे .