महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

ज्ञानपूरी मुहल्ले में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन औरंगाबाद शहर : शहर के ज्ञानपूरी मुहल्ले में छात्राओं व महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र के निदेशक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मां लक्ष्मी प्रशिक्षण सेंटर में 18 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई व […]

ज्ञानपूरी मुहल्ले में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन

औरंगाबाद शहर : शहर के ज्ञानपूरी मुहल्ले में छात्राओं व महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र के निदेशक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मां लक्ष्मी प्रशिक्षण सेंटर में 18 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई व ब्यूटीशियन में प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे स्वरोजगार कर अपने पैरों पर खड़े हो सके. उन्होंने बताया कि केंद्र का संचालन उपसना ट्रस्ट के सहयोग से इलेमेट्री एंड टेक्नीशियन स्टील काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कराया जायेगा.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है. महिलाएं स्वावलंबी होंगी तो घर-परिवार की स्थिति में भी सुधार आयेगा. चेयरमैन गौतम कुमार, प्रशिक्षिका जरीन, पूनम कुमारी ने कहा कि महिलाओं को नि:शुल्क बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >