औरंगाबाद कार्यालय : जिले में हाल के जिलों में साइबर अपराध की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. भोले-भाले इंसान और गरीब परिवार तो ठगे ही जा रहे है, पढ़े लिखे लोग भी इसकी जद में आ रहे है. इस बार साइबर अपराधियों का शिकार बना स्वास्थ्य विभाग के केयर इंडिया का ब्लॉक मैनेजर सुधांशु शेखर. वैसे सुधांशु हरमू बसंत विहार रांची झारखंड का रहने वाला है. गुरुवार की शाम सुधांशु ने साइबर क्राइम की शिकायत नगर थाना पुलिस से की और कहा कि उसके खाते से 40 हजार 944 रुपये की निकासी कर ली गयी.
स्वास्थ्य विभाग के केयर मैनेजर को साइबर अपराधियों ने लगाया 40 हजार का चूना
औरंगाबाद कार्यालय : जिले में हाल के जिलों में साइबर अपराध की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. भोले-भाले इंसान और गरीब परिवार तो ठगे ही जा रहे है, पढ़े लिखे लोग भी इसकी जद में आ रहे है. इस बार साइबर अपराधियों का शिकार बना स्वास्थ्य विभाग के केयर इंडिया का ब्लॉक मैनेजर सुधांशु […]

अवैध निकासी करने वाले व्यक्ति का नाम अभिषेक अग्रवाल है. जिसने मोबाइल नंबर 7210272923 से कॉल किया था. सबसे बड़ी बात यह है कि फोन करने वाले साइबर अपराधी ने आठ बार ओटीपी नंबर मांगा और क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी कर ली. सवाल यह उठता है कि जब पढ़े लिखे और समझदार व्यक्ति साइबर अपराधियों के शिकार हो जाये तो आम लोगों के साथ क्या होगा.