नक्सलियों को जंगल में ही घेर मारने की कोशिश में जुटे सुरक्षा बल के जवान

कार्रवाई. एएसपी अभियान के नेतृत्व में जंगली इलाके में सर्च अभियान तेज शहादत का बदला लेने के लिए पहाड़ व जंगलों में नक्सलियों को खोज रहे जवान एसपी बोले- शहीद के परिजनों को दी जायेगी हर संभव मदद औरंगाबाद नगर : छकरबंधा जंगल में मंगलवार की शाम पुलिस व नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ के […]

कार्रवाई. एएसपी अभियान के नेतृत्व में जंगली इलाके में सर्च अभियान तेज

शहादत का बदला लेने के लिए पहाड़ व जंगलों में नक्सलियों को खोज रहे जवान
एसपी बोले- शहीद के परिजनों को दी जायेगी हर संभव मदद
औरंगाबाद नगर : छकरबंधा जंगल में मंगलवार की शाम पुलिस व नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए आशीष पात्रा नामक एक कोबरा जवान का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ व जिले की पुलिस ने जंगली इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. सैकड़ों जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. हालांकि, पुलिस को फिलहाल कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई है.
पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक कोबरा का जवान शहीद हुआ है. उसके बाद से सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि शहीद जवान की शहादत बेकार नहीं जायेगी. एक का बदला 10 से लेंगे. पहले नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा था, लेकिन नक्सली नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. अब बुलेट से उन्हें जवाब दिया जायेगा और जंगल में ही घेर कर उनका खात्मा किया जायेगा. जब तक जवान वापस नहीं लौट जाते हैं, तब तक स्पष्ट रूप से कुछ पता नहीं चल सकेगा. जंगल व पहाड़ी इलाका होने के कारण ऑपरेशन में लगे जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सेटेलाइट फोन के माध्यम से जवानों के लोकेशन के साथ-साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है.ऑपरेशन में छह टीमें लगी हुई हैं. बाहर से भी फोर्स भेजा गया है. वहीं, हर संभव शहीद हुए जवान के परिजनों को मदद दी जायेगी. सूत्रों की मानें, तो पुलिस जिन नक्सलियों के मारे जाने का दावा कर रही थी, वह अब तक निराधार साबित हुआ है, क्योंकि मुठभेड़ के 24 घंटे बीत जाने के बाद एक भी नक्सली का शव पुलिस ने बरामद नहीं किया है.
पुलिस पर भारी पड़ रहे नक्सली
नक्सलियों ने एक बार फिर से जिले में अपना वर्चस्व स्थापित करने का संकेत दिया है. इसमें कहीं न कहीं पुलिस की कमजोरी दिखाई पड़ी है. एक सप्ताह के अंदर नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया है. चार दिन पूर्व नक्सलियों ने नावाडीह, तिलैया गांव के समीप सड़क व पोखरा निर्माण कार्य में लगे चार ट्रैक्टरों, एक जेसीबी मशीन व एक बाइक जला दी थी. इस घटना के बाद पुलिस-नक्सलियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला ही रही थी कि मंगलवार की शाम नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी, जिसमें कोबरा जवान आशीष पात्रा की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >