नक्सलियों को जंगल में ही घेर कर मारने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद नगर : छकरबंधा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान दूसरे दिन भी जारी है. कल मुठभेड़ के दौरान कोबरा जवान आशीष पात्रा शहीद हो गये थे. वरीय अधिकारी ने कहा कि अभियान खात्मा होने तक जारी रहेगा. नक्सली सरेंडर कर लें. अन्यथा उनकी मौत तय है. सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ व जिले […]

औरंगाबाद नगर : छकरबंधा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान दूसरे दिन भी जारी है. कल मुठभेड़ के दौरान कोबरा जवान आशीष पात्रा शहीद हो गये थे. वरीय अधिकारी ने कहा कि अभियान खात्मा होने तक जारी रहेगा. नक्सली सरेंडर कर लें. अन्यथा उनकी मौत तय है. सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ व जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान में शामिल है. हालांकि, पुलिस को फिलहाल कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई है. पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक कोबरा जवान शहीद हुआ है. उसके बाद से सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है.

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि शहीद जवान की शहादत बेकार नहीं जायेगी. एक का बदला 10 से लेंगे. जंगल में ही घेर कर उनका खात्मा किया जायेगा. जब तक जवान नहीं लौट जाते हैं, तब तक स्पष्ट रूप से कुछ पता नहीं चल सकेगा. जंगल व पहाड़ी इलाका होने के कारण ऑपरेशन में लगे जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सेटेलाइट फोन के माध्यम से जवानों के लोकेशन के साथ-साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >