औरंगाबाद शहर. बिहार बंद के पूर्व संध्या पर राजद नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला. शहर के गांधी मैदान से निकाले गये मशाल जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादवने किया.
मशाल जुलूस पुरानी जीटी रोड के रास्ते जमा मस्जिद, सब्जी बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची. एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के गलत खनन नीति के कारण मजदूर भुखमरी के कगार पर है. निर्माण कार्य बाधित हो रहा है.
कहा कि गुरूवार को बिहार बंद कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद में सफल होगा. सुबह से ही राजद कार्यकर्ता जनता के हित में बिहार को सफल बंद करायेंगे. राजद नेताओं ने आम लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस मामले पर आम लोग भी साथ दें, ताकि राज्य सरकार की आंंखें खुल सके. मशाल जुलूस में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ई सुबोध कुमार सिंह, प्रवक्ता डाॅ रमेश यादव, शंकर यादवेंदू, युवा नेता उदय उज्ज्वल, संजय यादव शामिल थे.
