तीन धंधेबाज और पांच शराबी चढ़े पुलिस के हत्थे

कुटुंबा : कुटुंबा थाना की पुलिस भिन्न- भिन्न जगहों से पांच शराबी व तीन धंधेबाज को गिरफ्त में लिया है.यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी रंगनाथ राय व रामगुलाम राम ने शुक्रवार की रात्रि में की है.थानाध्यक्ष सहूद अख्तर नें बताया कि अम्बा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव के सुनील मेहता के एरका चेक पोस्ट से […]

कुटुंबा : कुटुंबा थाना की पुलिस भिन्न- भिन्न जगहों से पांच शराबी व तीन धंधेबाज को गिरफ्त में लिया है.यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी रंगनाथ राय व रामगुलाम राम ने शुक्रवार की रात्रि में की है.थानाध्यक्ष सहूद अख्तर नें बताया कि अम्बा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव के सुनील मेहता के एरका चेक पोस्ट से 100 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.वह बाइक से शराब लेकर गुजर रहा था.इधर कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिन्तावन बिग्हा गांव के बाबुलाल पासवान को डेढ़ लीटर महुआ शराब के साथ तो चनकप के रामकुमार ठाकुर को 20 पाउच शराब के साथ दबोचा गया है.

इसके अलावे महाराजगंज के विक्की कुमार चंद्रवंशी,नवीनगर थाना क्षेत्र के बरूणा गांव के मनोज पासवान व विकास कुमार गुप्ता, माली थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के अनिल राम, जम्होर थाना क्षेत्र के कटैया निवासी राजेश सिंह को शराब के नशे की हालत में गिरफ्त में लिया गया है.थानाध्यक्ष नें बताया कि सभी शराबी हरिहरगंज से शराब पीकर संडा- कुटुंबा पथ से लौट रहे थे .इस क्रम में पक्का बांध से कब्जे में लिया गया है.उन्होंने बताया कि शराबियों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा में मेडिकल टेस्ट कराया गया,जहां के चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की है. धंधेबाजो के बाइक जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >