पद्मावती को बैन कराने के लिए विस में प्रश्न उठाने पर सांसद ने किया सम्मानित

पद्मावती का प्रचार हो बंद : सांसद औरंगाबाद शहर : विवादित फिल्म पद्मावती को बिहार में बैन कराने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाये जाने पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवं छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू के प्रति अभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपने आवास […]

पद्मावती का प्रचार हो बंद : सांसद

औरंगाबाद शहर : विवादित फिल्म पद्मावती को बिहार में बैन कराने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाये जाने पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवं छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू के प्रति अभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपने आवास पर सम्मानित किया. सांसद ने कहा कि यह काफी सम्मान कि बात है कि क्षत्रिय समाज के साथ पूरे भारतीय समाज को फिल्म पद्मावति के माध्यम से अपमानित किये जाने का कार्य किया जा रहा था उसे विधानसभा में उठाकर बिहार में बैन कराया. विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू एवं नीरज कुमार बब्लू ने कहा कि निर्देशक द्वारा फिल्म बनाने में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया गया है.
क्षत्रिय समाज के साथ पुरा हिन्दू समाज ने इसका जोरदार प्रतिकार किया. विधानसभा में हमलोगों ने जोरदार तरीके से आवाज उठाया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बधाई के पात्र है कि उन्होंने हमलोगों की भावनाओं को सुना और बिहार में फिल्म पर बैन लगाया. उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने हिन्दू समाज के महापुरूषों के जीवनी से छेड़छाड़ किया जा रहा है. फिल्म में महारानी पद्मावति को घूमर करते हुए दिखाया गया है जो फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है, जबकि वे कभी नृत्य नहीं की है. पूर्व में आजम खां द्वारा दिया गया बयान पगड़ी वालों ने दो सौ साल तक अंग्रजों का गुलामी किये है. इस बयान दोनों विधायकों ने कहा कि पगड़ी वालों ने ही देश से अंग्रेजों को मार भगया है. पगड़ी हिन्दुओं की सम्मान की बात है. अगर बाद में भी फिल्म रिलिज करने की बात सामने आई तो विरोध किया जाएगा. सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि फिल्म को जो टीवी पर ट्रेलर दिखाया जा रहा है वह भी बंद होना चाहिए. इस मौके पर हम के राष्ट्रीय महामंत्री सुनिल चौबे, मनीष पाठक, आशु अभिनव आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >