औरंगाबाद कार्यालय : मदनपुर थाना पुलिस और सीआरपीएफ 153 ई बटालियन के संयुक्त छापेमारी में वर्षो से फरार नक्सली सुदेश जी उर्फ सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है. वैसे यह चिल्लमी गांव का रहनेवाला है और इसकी गिरफ्तारी उमगा सूर्यमंदिर से की गयी है. मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि सुदेश जी के खिलाफ मदनपुर थाना में 239/09 कांड वर्ष 2009 दर्ज किया गया था.
सुदेश जुड़ाही स्कूल में बम लगाने और पुलिस पर हमला करने के मामले में शामिल था. पुछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इधर मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह पुलिस ने उसे अचानक उठा लिया और फिर उसके निशानदेही कई घंटो तक छापेमारी की.
पुलिस को अन्य नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई व उनकी गिरफ्तारी में मदद मिलने की उम्मीद थी, पर ऐसा हुआ नही. हालाकि पुछताछ के दौरान उसने कई अहम बातों की जानकारी दी है. तो दूसरे तरफ एक चर्चा यह भी है की पुलिस ने सुबह-सुबह उसे उसके घर से उठाई. परिजन अचानक परेशानी में आ गये.
