औरंगाबाद कार्यालय : ग्राम पंचायत टेंगरा के मुखिया पंचायत सचिव व बारूण प्रखंड विकास पदाधिकारी के ढुलमुल नीति के विरोध में वार्ड सदस्यो ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. वार्ड सदस्यों का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अभय पासवान ने कहा कि वर्तमान सचिव द्वारा पंचायत में कोई भी संतोषजनक कार्य नही किया जा रहा है
और न कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. पंचायत में बिना वार्ड सदस्यों के अनुमति के कार्य हो रहा है. जब किसी मामले कि शिकायत बीडीओ से की जाती है तो वे भी मनमानी करते है. प्रदर्शन के उपरांत वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की. मौके पर विजय किशोर सिंह, आफताब अंसारी, कामता सिंह, सुनैना कुमारी, चंचला देवी, सावित्री देवी, रामजी पासवान, जगनारायण राम आदि मौजूद थे.
