''अपनी लड़ाई लड़ने को खुद आगे आएं विद्यार्थी''

औरंगाबाद नगर : जन अधिकार पार्टी के कार्यालय में सोमवार को बैठक के दौरान जन अधिकार छात्र परिषद द्वारा छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान धीरज कुमार, विकास कुमार यादव, चंदन कुमार, अमन कुमार, रामपुकार यादव, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, रवींद्र कुमार व राज कुमार रजक को सदस्य बनाया […]

औरंगाबाद नगर : जन अधिकार पार्टी के कार्यालय में सोमवार को बैठक के दौरान जन अधिकार छात्र परिषद द्वारा छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान धीरज कुमार, विकास कुमार यादव, चंदन कुमार, अमन कुमार, रामपुकार यादव, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, रवींद्र कुमार व राज कुमार रजक को सदस्य बनाया गया.

सदस्यों ने छात्र राजनीति को संघर्ष में बदलने का संकल्प लिया. प्रदेश महासचिव सह मगध प्रमंडल प्रभारी विजय कुमार उर्फ गोलू यादव, जिलाध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश के इकलौते नेता जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजनउर्फ पप्पू यादव हैं जिनके नेतृत्व में बिहार परिवर्तन की अंगड़ाई ले रहा है. दोनों नेताओं ने कहा कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा की है

जो स्वागत योग्य है. छात्र जन अधिकार परिषद पूरी मुस्तैदी से चुनाव लड़ने की स्थिति में है. छात्रहित में संगठन बेहतर काम करती है. छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव सह मगध प्रमंडल प्रभारी विजय कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि औरंगाबाद क्रांतिकारियों की धरती रही है. अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नेता के चरित्र से संगठन का निर्माण होता है.

जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि छात्रों का हित नेताओं ने गिरवी रख दिया है. जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार परिवर्तन की लडाई में पार्टी पूरी मुस्तैदी से छात्र हितों के साथ खड़ा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >