कार्यक्रम. तीन करोड़ की लागत से बने मॉडल स्कूल का उद्घाटन
गोह : हसपुरा प्रखंड के डिंडिर गांव के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा. यहां बना मॉडल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. उक्त बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सह काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहीं. वे डिंडिर गांव के बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में करीब तीन करोड़ की लागत से बने मॉडल स्कूल भवन के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. कहा कि मॉडल स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति के वाहक बनेंगे.इस मॉडल स्कूल से विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास होगा. गुणवतापूर्ण शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करेंगी.
उन्होंने यह भी कहा कि योजना का उद्देश्य एक स्कूल प्रति ब्लॉक की दर से ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्टता के बैंचमार्क के रूप में 6000 मॉडल स्कूलों की स्थापना के माध्यम से प्रतिभावान ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. इस योजना का उद्देश्य है कि प्रत्येक ब्लॉक में अच्छे स्तर का कम से कम एक माध्यमिक स्कूल होना. प्रगति निर्धारण भूमिका,नवाचारी पाठ्यचर्या और शिक्षण का प्रयोग,अवसंरचना, पाठ्यचर्या, मूल्यांकन और स्कूल अभिशासन का आदर्श होना.
शिक्षकों ने किया स्वागत : उद्घाटन के पूर्व मंत्री व विधायक का बीइओ अखिलेश कुमार, दाउदनगर रामानुज शर्मा के साथ प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा ,बीआरपी जितेंद्र कुमार,शशि रंजन कुमार,सीआरसीसी मिथलेश कुमार शिक्षक दिनेश कुमार,नंदू कुमार राम, राजीव कुमार, राहुल भारद्वाज व चंद्रेश पटेल,रविंद्र कुमार मिश्रा ने मंत्री व मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया.
ये रहे उपस्थित : गोह विधायक मनोज शर्मा,राजन सिंह ,जिला संयोयक अशोक मेहता,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बबलू,बिनोद कुमार सिन्हा,विनय सिंह,चितरंजन वर्मा,राकेश रोशन,नंदू कुशवाहा,श्रीकांत वर्मा,संजीत कुमार,सुनील शर्मा,रविशंकर शर्मा,संतोष शर्मा ,प्रखंड प्रमुख संजय मंडल, अमझर मुखिया प्रतिनिधि अबरार अहमद,डिंडिर मुखिया सुरेश प्रजापत ,रूपेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
