अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
औरंगाबाद कार्यालय : अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर कर सोननगर के राजकुमार नामक युवक का पैर कट गया. गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना मंगलवार की रात की है. लगभग 8 घंटे के बाद युवक जब होश में आया तो उसने बताया कि उसका नाम राजकुमार है और सोननगर के सुरज बली चौधरी का पुत्र है.
पता चला कि युवक चेन्नई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था. दो दिन पहले अपने घर जाने के लिए ट्रेन से निकला था. अनुग्रह नारायण स्टेशन के समीप वह अचानक गिर गया,जिससे उसका बायां पैर कट गया. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.वैसे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल गया रेफर किया है.
