हसपुरा. हसपुरा हाइस्कूल के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक मोतीलाल सिंह के निधन पर डॉ अंबुज कुमार के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों शिक्षाविद व समाजसेवी शामिल हुए. शोकसभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. प्रार्थना करते हुए जिला शिक्षक संघ कर वरीय उपाध्यक्ष सुमित्रा नंदन पंत, पेंशनर्स समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदया नंद सिंह व देवकुमार सिंह ने कहा मोती बाबू शिक्षा के प्रति समर्पित व प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. डॉ अंबुज कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अंदर शिक्षा समाहित थी. कैसे गांव घर आगे बढ़े उसकी चिंता वे बराबर करते रहते थे.
जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह,भाजपा नेता विजय अकेला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, दवा व्यवसायी शेखर सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, राजबल्लभ पटेल, आत्मा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.वहीं दुसरी ओर पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी ,समता इंटर प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी,पूर्व प्रधानाध्यापक जगदानंद लाल कर्ण, सुरेश प्रसाद सिंह,संगीत शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा सहित शिक्षकों ने मोती बाबू के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
