नामांकन वैध होने के बाद भी चुनाव लड़ने से वंचित रही विभा

औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय दिव्यांग सेवा संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की पत्नी विभा देवी का नामांकन वैध होने के बाद भी उन्हें नगर परिषद चुनाव में भाग्य आजमाने से वंचित किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. विभा ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान राह में रोड़ा बनने […]

औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय दिव्यांग सेवा संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की पत्नी विभा देवी का नामांकन वैध होने के बाद भी उन्हें नगर परिषद चुनाव में भाग्य आजमाने से वंचित किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
विभा ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान राह में रोड़ा बनने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. विभा ने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड न. 19 से चुनाव में नामांकन दाखिल किया था. डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी एवं उन निर्वाचन पदाधिकारी ने 29 अप्रैल को यह कह कर नामांकन खारिज कर दिया की विभा के चार बच्चे हैं. इसके तुरंत बाद जिलाधिकारी को जांच के लिए आवेदन दिया गया. जांच हुई तो पता चला कि नामांकन वैध है, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट को दबादिया गया.
जब आरटीआई के तहत जांच प्रतिवेदन मांगा गया, तब मामले का खुलासा हुआ. विभा ने एसडीओ को दिये आवेदन में चुनाव से वंचित करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग है. साथ ही यह भी कहा है कि कार्रवाई न होने की स्थिति में 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हम जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >