काम में लापरवाह 41 आशा को डीएम ने किया बर्खास्त

औरंगाबाद कार्यालय : जिलाधिकारी कंवल तनुज ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अस्पतालों में काम करनेवाली 41 आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद अन्य आशा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है. डीएम द्वारा दिये गये आदेश में कहा गया है कि जिले के विभिन्न प्रभारी […]

औरंगाबाद कार्यालय : जिलाधिकारी कंवल तनुज ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अस्पतालों में काम करनेवाली 41 आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद अन्य आशा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है.
डीएम द्वारा दिये गये आदेश में कहा गया है कि जिले के विभिन्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि कुछ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को समुचित लाभ यथा -संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन कार्यक्रम व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा है तथा मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में न लाकर निजी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत प्रसव कराया जा रहा है.
इस संबंध में संबंधित प्रभारी चिकित्सा प्रभारी द्वारा संबंधित आशा कार्यकर्ताओं से कारण पृच्छा की गयी व कार्य में सुधार लाने हेतु निदेशित किया गया. परंतु बार-बार निदेशित करने के बावजूद कुछ आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों में सुधार नहीं पाया गया.
जिले में 50 आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया था जो अपने कार्यों में ध्यान नहीं दे रही थी और उनकी उपलब्धि भी काफी खराब थी.
जांच के बाद 41 आशा कार्यकर्ताओं को पदमुक्त कर दिया गया.
स्पष्टीकरण असंतोषप्रद पाये जाने पर इन छह को भी किया गया पदमुक्त : दाउदनगर प्रखंड के लाला अमौना गांव की रीता देवी, लगन बिगहा की निर्मला देवी, देवदतपुर के नागमणी देवी और देव प्रखंड के पूर्वी केताकी की कविता कुमारी, महुआरी की निर्मला कुमारी तथा वकीलगंज के शिवकांती देवी को स्पष्टीकरण असंतोषप्रद पाये जाने के बाद पदमुक्त कर दिया गया. यह कार्रवाई डीएम ने सचिव स्वास्थ्य सह कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर की है.
इन आशा की हुई बर्खास्तगी
हसपुरा : पुष्पा कुमारी-मलहारा, रीता कुमारी-तिलौती, शकुंतला कुमारी-बघाई और उषा कुमारी-उचित बिगहा.
नवीनगर : बेबी देवी-पिरौंटा, प्रभा देवी-बड़ेम, रीना देवी-खैरा, सबिता देवी-मथुरापुर और ममता कुमारी-फुलडिहा.
ओबरा : मालती कुमारी-सननपुरा, निशि कुंवर-अरईखाप और दुलारी देवी-मलवां.
दाउदनगर : फुलमती कुंवर-केसरारी और कुसुम कुंवर -देवही.
मदनपुर : संगीता देवी-मंझार, बसंती कुंवर-बासा बिगहा और उषा देवी-रक्षौल .
औरंगाबाद : सुनीता देवी -अनुसूचित जाति टोला.
बारुण : रेणु देवी-खरजावा, रीता देवी-बलिकर्णा, नागवंती देवी-तमोरी, माधुरी कुमारी-बरौली और शांति देवी-ख्यालगंज.
गोह : शमीना खातून-अरंडा, गुड़िया कुमारी-वनतारा, स्नेहलता कुमारी-बेला और ममता कुमारी-मुड़वा.
देव : रिंकू कुमारी-धनांव और सुनीता कुमारी-यादव भंडारी.
रफीगंज : सुमंती देवी-मठ पड़रिया, चंद्रावती देवी-खरौखर, रिंकू देवी-अलीनगर, पूनम कुमारी-सिंधी बुजुर्ग, सुनीता देवी- चिरैला और आरती कुमारी-गम्हरिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >