शिक्षित होकर ही पूरे कर सकेंगे सपने

बृजमोहन उच्च विद्यालय, चेई के परिसर में कार्यक्रम आयोजित विद्यालय भवन के लिए पांच लाख देने की विधान पार्षद ने की घोषणा मदनपुर. विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने कहा कि जब तक समान शिक्षा प्रणाली लागू नहीं होगी, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. शिक्षा महत्वपूर्ण है. यह […]

बृजमोहन उच्च विद्यालय, चेई के परिसर में कार्यक्रम आयोजित
विद्यालय भवन के लिए पांच लाख देने की विधान पार्षद ने की घोषणा
मदनपुर. विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने कहा कि जब तक समान शिक्षा प्रणाली लागू नहीं होगी, तब तक शिक्षा की गुणवत्ता की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. शिक्षा महत्वपूर्ण है. यह जीवन-मरण का सवाल है. शिक्षकों को गैरशैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखना होगा.
उन्होंने कहा कि वे पॉजिटिव आदमी हैं. वे हर तरह से रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे. वेतनमान देने के मामले में नीतिगत फैसला लेने की जरूरत है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विमर्श व उनकी सहमति जरूरी है. वे प्रखंड क्षेत्र के बृजमोहन उच्च विद्यालय, चेई के प्रांगण में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे. चेई उच्च विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है. विदेश से लोग आकर यहां शिक्षा ग्रहण करते थे.
आज दूसरे राज्यों में जाने पर लोग पूछते हैं कि बिहार में क्या पढ़ाई होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए वे प्रयासरत हैं. बजट का 25 हजार करोड़ शिक्षा पर खर्च होता है, जबकि गुणवत्ता में 26वें स्थान पर है. यह स्थिति बदलनी होगी. इसमें शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अब ग्रेडिंग होगी. वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शिक्षकों को ट्रेंड करने का काम होगा. माता-पिता के बाद गुरु का स्थान है. इस अवसर पर विधान पार्षद ने कहा कि शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है.
शिक्षा को व्यापार से नहीं जोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसमें शिक्षा व्यापार बन जायेगी. गरीब को शिक्षा मिलनी मुश्किल हो जायेगी. उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तर्ज पर विद्यालय के लिए भी योजना बननी चाहिए, तभी शिक्षा की गुणवत्ता की में सुधार होगा.
पूर्व मुखिया सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष बब्लू कुमार सिंह ने विधान पार्षद से उच्च विद्यालय में एक कमरे की मांग की. विधान पार्षद ने एक कमरे के लिए पांच लाख देने की बात कही. समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सुरजपत सिंह ने कहा कि वित्तरहित स्कूल के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को सरकार वेतनमान दे. सरकार को सत्ता में लाने में उनलोगों का भी सहयोग रहा है. उनकी मांग पूरी होनी चाहिए.
शिक्षकों का पेट भरना जरूरी है. समारोह में विधान पार्षद को सम्मान पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया.समारोह में स्कूली बच्चों ने गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया. समारोह का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिव नारायण सिंह ने किया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन सिंह, सुरेश सिंह, अरुण जय सिंह, श्रीधर सिंह, कृष्णा सिंह, परमानंद त्रिपाठी, जगनारायण पाठक, नकुल देव सिंह, प्रद्युम्न सिंह, युगेश्वर यादव, मोहन सिंह, अवधेश शर्मा, प्रमोद सिंह, राकेश यादव, यशवंत सिंह सहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >