शहादत दिवस पर याद की गयीं इंदिरा, तो जयंती पर पटेल

सरकारी व गैरसरकारी स्तर पर भी आयोजित किये गये कार्यक्रम औरंगाबाद नगर : देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का शहादत दिवस पूरे जिले में मनाया गया, तो सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह की भी धूम रही़ सरकारी कार्यालयों से लेकर अन्य संस्थानों में शहादत दिवस व जयंती समारोह मनाया गया. […]

सरकारी व गैरसरकारी स्तर पर भी आयोजित किये गये कार्यक्रम
औरंगाबाद नगर : देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का शहादत दिवस पूरे जिले में मनाया गया, तो सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह की भी धूम रही़ सरकारी कार्यालयों से लेकर अन्य संस्थानों में शहादत दिवस व जयंती समारोह मनाया गया.
इस दौरान सरकार के निर्देश पर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में योजना भवन में शहादत दिवस मनाया गया़ इस दौरान सभी विभाग के अधिकारियों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की़
वही अधिकारियों को भ्रष्टाचार से ऊपर उठ कर कार्य करने की शपथ दिलायी गयी. उसके बाद पटेल स्मारक के प्रांगण में जयंती समारोह मनाया गया़ इस कार्यक्रम में डीआरडीए के निदेशक शिव प्रसाद शैव, वरीय समाहर्ता सुनील कुमार, मुकेश कुमार मुकुल, डीटीओ रविंद्र नाथ, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी नागेंद्र सिंह, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक रंजन सिन्हा के अलावे सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे़
इसके अलावे कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा शहादत दिवस व जयंती समारोह अनुग्रह स्मारक प्रांगण में मनाया गया़ इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व संचालन रामविलास सिंह ने किया़ इस मौके पर जिला विधि संघ अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, राकेश कुमार सिंह, श्यामबली पासवान, मृत्युंजय सिंह, सल्लू खान, अरविंद शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए़ इन लोगों ने दोनों महान व्यक्तियों के पदचिह्नों चलने का संकल्प लिया़ वही, सिन्हा कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह मनाया गया.
इसकी अध्यक्षता अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शिवशंकर सिंह ने किया़ उन्होंने कहा कि भारत पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन आज उसकी चमक फीकी पड़ गयी है. इसे बचाने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में प्रो अवधेश कुमार, प्रो अमित कुमार, प्रो अक्षय कुमार, प्रो भूषण सिंह, सूर्यकांत, संजय कुमार, विकास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे़ जदयू कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष शमशाद राइन की अध्यक्षता में सरदार पटेल की 142 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया़ इस दौरान उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया़ इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, दीपक सिंह, इरशाद आलम, सुनील चंद्रवंशी, सिकंदर प्रसाद, अमित रंजन आिद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >