शराबबंदी ने बदल दी तेतर के परिवार की जिंदगी

अब बेटी की शादी करने के लिए खुद के होटल में कर रहा मेहनत सुबह से शाम तक दुकान पर लगी रहती है ग्राहकों की भीड़ सुजीत कुमार सिंह औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर का बस पड़ाव कभी दारू बिक्री का प्रमुख स्थल माना जाता था. इस जगह पर करीब एक दर्जन लोग चोरी-छिपे शराब बेचा […]

अब बेटी की शादी करने के लिए खुद के होटल में कर रहा मेहनत
सुबह से शाम तक दुकान पर लगी रहती है ग्राहकों की भीड़
सुजीत कुमार सिंह
औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर का बस पड़ाव कभी दारू बिक्री का प्रमुख स्थल माना जाता था. इस जगह पर करीब एक दर्जन लोग चोरी-छिपे शराब बेचा करते थे. बस पड़ाव से सटे पोखरा मुहल्ला, महादलित टोली, महुआ शहीद मुहल्ला व आसपास के इलाके के लोग अक्सर यहां शराब की प्यास बुझाने आते थे. कई शराब भट्ठियों कारोबार परचूनिया के माध्यम से चलता था.
सुबह से देर रात तक शराब के नशे में गाली-गलौज करते शराबियों से पड़ाव मोड़ की प्रतिष्ठा धूमिल हो चुकी थी. कई परिवारों के लोग शराब के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके थे और कई बर्बाद हो भी चुके थे. इन्हीं में एक नाम तेतर साव का आता था. बस पड़ाव पर एक टूटी-फूटी झोपड़ी में चाय बेच कर जो पैसा तेतर कमाता था, उसे अपने परिवार में खर्च करने के बजाय शराब पर करता था. पर, अब शराबबंदी ने तेतर की जिंदगी तो संवार ही दी, उसके परिवार की जिंदगी अचानक बदल गयी. कल तक शराब पीकर बात-बात में झगड़ा करनेवाला तेतर अब उसी जगह पर चाय-नाश्ते की दुकान खोल कर अपने परिवार की जिंदगी बदलने में जुट गया है.
सुबह से देर शाम तक अपने बेटे सोनू व मोनू के साथ ग्राहकों की सेवा कर अच्छी-खासी कमाई कर रहा है. सच कहा जाये, तो शराबबंदी ने एक झटके में उसकी किस्मत बदल कर रख दी है. तेतर की मानें, तो होटल से प्रतिदिन 1500 से 2000 रुपये की कमाई कर लेता है. तेतर के दो बेटे और दो बेटियों में एक बेटी रूपा की शादी तो पहले ही हो चुकी है, लेकिन जिस छोटी बेटी पुष्पा की शादी की फिक्र शराबबंदी के पूर्व परिवारवालों की थी, अब वह एक तरह से समाप्त हो गयी है. दिन-रात मेहनत कर बेटी की शादी के लिए तेतर अपने बेटों के साथ होटल में कमाई कर पैसे इकट्ठा करने में लगा हुआ है.स्थानीय लोगों में अचानक तेतर को सुधरने की चर्चा आम है और हर कोई उसे अब बेहतर इंसान के तौर पर देख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >