छठ की खरीदारी के लिए लोगों से पटे रहे बाजार

औरंगाबाद नगर. मंगलवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया. पूरे आस्था के साथ लोग पर्व की तैयारी में जुटे हैं. छठको लेकर बाजार गुलजार दिख रहे हैं. आवश्यक सामान की खरीद के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही. मंगलवार की सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजा […]

औरंगाबाद नगर. मंगलवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया. पूरे आस्था के साथ लोग पर्व की तैयारी में जुटे हैं.
छठको लेकर बाजार गुलजार दिख रहे हैं. आवश्यक सामान की खरीद के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही. मंगलवार की सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजा दिखा. पर्व को लेकर मिट्टी के दीये, मिट्टी और लोहे के चूल्हे, आम की लकड़ी की खरीद मंगलवार को जम कर हुई. बाजार में लोहे के चूल्हे 400 से 500 रुपये तक, मिट्टी के चूल्हे 100 से 150 रुपये तक बिक रहे थे. आम की लकड़ी 50 रुपये पसेरी की दर से बिक रही थी.
सुबह से शुरू हो गयी घरों की सफाई : सोमवार की सुबह से ही लोगों की घरों में साफ-सफाई शुरू हो गयी थी. महिलाएं स्नान करने के बाद ही पूजा घर की सफाई कर रही थीं. वहीं अन्य लोग भी सहयोग कर रहे थे. घरों में पहले से ही कैसेट और मोबाइल से छठी मइया के गीत बजाये जा रहे है.
दउरा 70 से लेकर 200 रुपये तक बिके : छठ को लेकर स्थानीय बाजार में सूप और दउरे की दुकान सज गयी हैं. जगह-जगह सूप और दउरे बिक रहे हैं. छठ करनेवाले श्रद्धालु बुधवार को सूप और दउरे की खरीदारी करेंगे. बाजार में 80 रुपये में सूप और दउरा 70 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिक रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >