औरंगाबाद नगर : जो पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी छठ अपने गांव पर जाकर मनाने की तैयारी में जुटे हुए थे. उनकी मंशा पर पानी फिर गया है. उस पर पुलिस अधीक्षक ने रोक लगा दी है. छठ पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्य प्रकाश ने सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी 27 अक्तूबर तक रद्द कर दी है.
वहीं पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों को कहा है कि छठ पर्व घर पर नहीं मना कर पदस्थापित स्थान पर मनाएं. इसके लिए पुलिस लाइन में अर्घ देने के लिए भव्य तालाब का निर्माण कराया गया है. वहां भी पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी छठ पर्व मना सकते हैं. जांच के दौरान जो भी पदाधिकारी व कर्मचारी गायब पाये जायेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी.
