बाइक में धक्के से पहले पोते को लेकर बाइक से कूदी दादी

चतरा मोड़ के पास हुई घटना, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद -डालटेनगंज रोड में चतरा मोड़ के समीप एक यात्री बस से टक्कर होने के पूर्व ही अपने पोते को लेकर दादी बाइक से कूद पड़ी. हालांकि बाइक व बस में टक्कर होते-होते रही. इस घटना में दादी सुनैना देवी […]

चतरा मोड़ के पास हुई घटना, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद -डालटेनगंज रोड में चतरा मोड़ के समीप एक यात्री बस से टक्कर होने के पूर्व ही अपने पोते को लेकर दादी बाइक से कूद पड़ी.
हालांकि बाइक व बस में टक्कर होते-होते रही. इस घटना में दादी सुनैना देवी और तीन वर्षीय पोता आर्यन कुमार घायल हो गया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घटना शनिवार की शाम की है.
मिली जानकारी के अनुसार, घुटिया सिमरा गांव के अमिताभ बच्चन शर्मा अपने मासूम बेटा और चाची पूनम कुमारी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा था . बच्चे की तबीयत खराब थी. इलाज कराने के बाद तीनों बाइक से घर जा रहे थे,इसी क्रम में चतरा मोड़ के समीप सामने से आ रही एक यात्री बस से बाइक टकराते हुई बची. इससे पहले ही दादी पोते को लेकर कूद गयी. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >