ओडीएफ कराने के लिए अफसरों ने लगाया जोर

ओबरा : भरूब व ऊब पंचायत को ओडीएफ घोषित करने को लेकर पदाधिकारी इन दिनों सुबह व शाम क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. सीओ तारा प्रकाश ने बताया कि भरूब पंचायत के चेंगा बिगहा, होलीचक, पोकठा, प्रेम बिगहा, रजवार बिगहा, कालीगंज, बंधु बिगहा, ऊब पंचायत के अरईखाप सहित अन्य गांवों में सात निश्चय योजना […]

ओबरा : भरूब व ऊब पंचायत को ओडीएफ घोषित करने को लेकर पदाधिकारी इन दिनों सुबह व शाम क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. सीओ तारा प्रकाश ने बताया कि भरूब पंचायत के चेंगा बिगहा, होलीचक, पोकठा, प्रेम बिगहा, रजवार बिगहा, कालीगंज, बंधु बिगहा, ऊब पंचायत के अरईखाप सहित अन्य गांवों में सात निश्चय योजना को धरातल पर लाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है.
सीओ ने बीती रात गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने -अपने घर में शौचालय निर्माण कर पंचायत को ओडीएफ घोषित कराने में जुट जाएं. इस मौके पर बीसीओ दिग्विजय सिंह, जीपीएस राम इशरेश सिंह,राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, आंगनबाड़ी सेविका ,पर्यवेक्षिका के अलावे अन्य लोग शामिल थे. बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने बताया कि भरूब पंचायत व ऊब पंचायत को ओडीएफ की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >