प्रभारी मंत्री का आगमन कल

औरंगाबाद नगर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को पिछड़ा व अति पिछड़ा विभाग मंत्री सह औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर बिंद का औरंगाबाद में आगमन होगा. राजग गठबंधन द्वारा अनुग्रह नारायण नगर भवन में उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय […]

औरंगाबाद नगर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को पिछड़ा व अति पिछड़ा विभाग मंत्री सह औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर बिंद का औरंगाबाद में आगमन होगा.
राजग गठबंधन द्वारा अनुग्रह नारायण नगर भवन में उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी नेता व कार्यकर्ता स्वागत के लिए लगे हैं. विदित हो कि प्रभारी मंत्री प्रभार के बाद विगत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद पहली बार औरंगाबाद आ रहे हैं. इस अवसर पर कई अहम मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >