औरंगाबाद शहर : एक से 31 अक्तूबर तक आयोजित रक्तदान पखवारा के अंतर्गत मंगलवार को सदर अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया़ मुख्य अतिथि के रूप में डीएम कंवल तनुज, रेडक्रॉस के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अजीत सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ विनय कुमार, डीआइओ डाॅ मिथिलेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे़ इस दौरान डीएम ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है़
रक्तदान करने के लिए लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. दान किये गये रक्त से ही किसी व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है़ डीएम ने जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान को प्रशस्ति पत्र व बुके देकर सम्मानित किया़ सल्लू को हौसला बनाये रखने व इस क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए डीएम ने दिशानिर्देश भी दिये. डीएम ने कहा कि रक्तदान पर कहीं भी चर्चा होती है, तो पहले सल्लू का नाम आता है़ वैसे पथ प्रदर्शक के संस्थापक बमेंद्र कुमार भी इस क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं.
बमेंद्र को भी प्रशस्ति पत्र व बुके देकर डीएम ने सम्मानित किया. कहा कि जो भी समाजसेवी संगठन हैं, निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें. समाज में उनकी अलग पहचान रहेगी़ मंच संचालन रेडक्रॉस के सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया़ इस मौके पर डाॅ निरंजय कुमार, सुरेश सिंह, कृष्णा कुमार, सुरेंद्र कुमार, मरगुब आलम, बबलू, प्रकाश आदि मौजूद थे.
नवीनगर की युवती औरंगाबाद से बरामद
औरंगाबाद कार्यालय. नवीनगर शहर के एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई के दौरान प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को नवीनगर पुलिस ने औरंगाबाद शहर के ओवरब्रिज के समीप से मंगलवार को बरामद किया और फिर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी. मामला चंद्रगढ़ और देवी कांडी गांव से संबंधित है. एक गांव की युवती थी और दूसरे गांव का युवक. युवती के पिता ने नवीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
