भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
औरंगाबाद कार्यालय : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ काल से भाजपा से जुड़े स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पण किया. पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘भीष्म पितामह’ कहे जानेवाले और पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ (बिहार) के संस्थापक स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र ने शुरू से ही संगठन को सिंचने का काम किया व अपने कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी को उच्च स्थान पर ले जाने का प्रयास किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीनगर के गजना धाम मंदिर में टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रीति भोज का भी आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया.
इस अवसर पर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि गजना धाम बिहार का औरंगाबाद जिले के एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. हमारा पूर्ण प्रयास होगा कि इस स्थल को औरंगाबाद जिले के पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे व पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार को यहां लाकर अवगत करायेंगे. महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी महर्षि वाल्मीकि को नमन किया गया. इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मधेश्वर चंद्रवंशी, उषा देवी, मंत्री टूना गुप्ता, विजय प्रसाद निराला, नवीनगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष अरुण चंद्रवंशी, संडा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पासवान, जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार, मीडिया प्रभारी विनोद सिंह, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के संयोजक साकेत कुमार, डाॅ अर्जुन सिंह, पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सिद्धेश्वर सिंह, युवा मोर्चा के सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुखिया भोला सिंह, समरिंदर सिंह, मुन्ना सिंह, वीरेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे.
