दाउदनगर अनुमंडल. युवा उड़ान फाउंडेशन की बैठक बुधवार को विनय गुप्ता की अध्यक्षता में बम रोड स्थित संस्था कार्यालय में संपन्न हुई.
सचिव रूपेश सोनी ने बताया कि दशहरा केअवसर पर नवमी को महाप्रसाद व विजयादशमी को भंडारा किया जायेगा. मुहर्रम के अवसर पर दो अक्तूबर को सभी मुहर्रम कमेटियों के लिए जलपान और शरबत का प्रबंध किया गया है.
सागर तांतिया, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, दीपक कुमार सोनी, राहुल गुप्ता, रंजन झल्लू, अभिषेक राज बिट्टू, श्यामसुंदर, शंकर प्रसाद, गुड्डू, मो अरमान, मो सोहन, मो अख्तर, मो मंसूर, सुनील कुमार आिद उपस्थित रहे.
